रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। आरटीसी बीएड कॉलेज बूटी, रांची में झारखंड कुरमी महासभा का प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव की पूरी प्रक्रिया मुख्य पदाधिकारी डॉ. भुनेश्वर महतो तथा सहायक पदाधिकारी देवकी महतो, मुनेश्वर महतो और डॉ. राजनारायण सिंह पटेल की देखरेख में संपन्न हुई। इस चुनाव में हजारीबाग जिला के डाड़ी प्रखंड, रबोध पंचायत स्थित ग्राम कोदवे रोयांग के निवासी एवं पूर्व युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष गुलचंद महतो को झारखंड कुरमी महासभा युवा मोर्चा का प्रदेश महासचिव चुना गया। उनके चयन से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।
राष्ट्रीय संरक्षक शिवलाल महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो और राजकुमार महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि गुलचंद महतो के मनोनयन से हजारीबाग सहित पूरे प्रदेश में युवा समाज को संगठन से जोड़ने की गति और मजबूत होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठन विस्तार में गुलचंद महतो महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव गुलचंद महतो ने सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे हर हाल में निष्ठा और दृढ़ता के साथ पूरा करेंगे।
उन्हें बधाई देने वालों में शामिल शिवलाल महतो, कुमेश्वर महतो, राजकुमार महतो, देवकी महतो, भुनेश्वर महतो, सेवालाल महतो, हजारीबाग जिला अध्यक्ष देवकी महतो, जिला महासचिव रामटहल महतो, महिला जिला अध्यक्ष रीमा कुमारी, जिला उपाध्यक्ष लालधन महतो, भुनेश्वर महतो, राहुल राज, करण कुमार, राहुल राज, मंगलदेव महतो, प्रमोद कुमार महतो, उदयनाथ महतो, बिहारी महतो, दुबेश्वर प्रसाद, केतर महतो, कौशल महतो, कालेश्वर महतो, मिठू महतो, सुदय कुमार महतो, जानकी चौधरी तथा डाड़ी प्रखंड के अनेक अगुवा साथी।


