रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। दुलमी प्रखंड के चामरोम गांव निवासी किसान आजसू पार्टी के जिला सह सचिव एवं कुडमी विकास मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार महतो के पुत्र प्रवीण कुमार महतो ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा 2023 में सफलता हासिल की है। परीक्षा पास कर प्रवीण का चयन राजस व निरीक्षक सह अंचल निरीक्षक के पद पर हुआ। परवीन की सफलता ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनकी इस सफलता पर उनके घर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। बुधवार को अशोक कुमार महतो ने बताया कि मेरा बेटा प्रवीण कुमार शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है।यह रामगढ़ में वायरलेस कंपनी में काम करते हुए परीक्षा की तैयारी पूरी लगन और मेहनत के साथ कर रहा था जिसका आज उसे सुखद परिणाम मिला है।
इधर प्रवीण ने बताया कि उनकी सफलता में सबसे अधिक योगदान उनके पिता अशोक कुमार महतो व माता ललिता देवी को जाता है। ज्ञात होगी प्रवीण ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मैट्रिक परीक्षा कुल्ही से पास की है एवं इंटर की परीक्षा चितरपुर एवं स्नातक रामगढ़ महाविद्यालय से की। प्रवीण को पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो मुखिया रविंद्र महतो मुखिया परमेश्वर राम पटेल सहित समाजसेवी बसंत नारायण महतो, अखिलेश पिंग्ले आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।


