रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। अरगड्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को सुरक्षा बलों ने सिरका नया कोयला स्टॉक क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की। बुध बाजार स्थित जंगल में असामाजिक तत्वों द्वारा छिपाकर रखा गया लगभग 10 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले को तुरंत सीएचपी कोयला स्टॉक में सुरक्षित रखवा दिया गया।
अभियान में जीएम यूनिट के एएसएसआई जितेन्द्र, सिरका समूह के एसआई राजू राम, तथा होमगार्ड जवानों की टीम सक्रिय रही। उधर दोपहर में रामगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से सिरका नया कोयला डीपो क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां बड़ी संख्या में घुसे कोयला चोरों को खदेड़कर भगाया गया। पुलिस और सुरक्षा बल की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी पर प्रभावी रोक लगी है और सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत हुई है।

