रजरप्पा। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र कुन्दरू कलाँ पंचायत अंतर्गत संचालित सभी आँगनबाड़ी केन्द्रो मे बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया,सर्दी का मौसम और बढ़ती हुई जोरदार कड़ाके की ठंड को देखते हुए, झारखण्ड सरकार के द्वारा सभी आँगनबाड़ी केंद्र पर स्वेटर की आपूर्ति की जा रही है,कुंदरू कला मे सभी केन्द्रो पर ठंड से निजात पाने हेतू कई दर्ज़न बच्चे बच्चियों को स्वेटर दिया।
वितरण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रामगढ़ जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो कुन्दरू कलाँ मुखिया किशुन मुण्डा के द्वारा संयुक्त रूप से वितरित किया गया, इस मौके पर सभी आँगनबाड़ी केन्द्रो के सेविका- सहायिका की उपस्थिति मे वितरण हुआ, मौके पर आंगनबाड़ी सरैया केंद्र की सेविका कुसुम देवी मंजू देवी नवाडीह केंद्र की सेविका मंजू देवी,दसमी देवी,
पत्थरगढवा की सेविका नलिनी महतो कुन्ती देवी करमाली टोला की सेविका सुरती देवी लीला देवी,करम टोला की सेविका शीला देवी,सुशीला देवी मुस्लिम टोला केंद्र के सेविका शम्मा बेगम तबस्सुम जहाँ सहित केंद्र के नन्हें बच्चे-बच्चियां व अभिभावक मौजूद थे ।

