रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत में जीपीसीसी की समीक्षा बैठक मुखिया लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के शिक्षक, आंगनवाड़ी सेविका, सहिया, समाजसेवी, जलसहिया, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जेएसएलपीएस के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर राजपति महतो, जीसीआरपी मीना गुप्ता, महिला समूह की सदस्य सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक में पंचायत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याएं सामने आईं, जिनका समाधान मौके पर ही जीपीसीसी के माध्यम से किया गया। साथ ही आगामी बैठकों के लिए संबंधित कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान जेंडर अभियान 4.0 के तहत जेंडर शपथ दिलाई गई तथा बाल विवाह रोकथाम पर विशेष चर्चा कर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

