रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग एवं तकनीकी शिक्षकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थान के द्वारा रामगढ़ जिले के खाद्य उत्पादनकर्ताओं को एडवांस मैन्युफैक्चरर्स का प्रशिक्षण रामगढ़ स्थित स्पाइस गार्डन रेस्टोरेंट में दिया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मैन्युफैक्चर यूनिट्स के संचालक और संबंधित लोग उपस्थित हुए।
प्रशिक्षण में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने संबोधित करते हुए सभी खाद्य व्यवसाईयों को दिशा निर्देश दिए। साथ ही कहा गया कि सभी खाद्य व्यवसाईयों को खाद्य सुरक्षा के नियमों का अनुपालन करना आवश्यक है। प्रशिक्षण में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्रीमती अदिति सिंह, पैन इंडिया कोऑर्डिनेटर विकास कुमार, खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी उपस्थित थे।


