रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। रामगढ़ प्रखंड के गडके स्थित हडगड़ी स्थल पर पारंपरिक पूजा हड़गड़ी का आयोजन किया गया। जिसमें पहान, मुंडा, बेदिया,, करमाली जाति के 19 गोत्र के पहान पूजा में शामिल हुए। पूजा का नेतृत्व राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के रामगढ़ जिला संयोजक राजेश पहान ने किया। पूजा का शुभारंभ पहानो द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।
इस दौरान चावल, दाल और हरिया समेत अन्य पकवानों से उनका स्मरण किया और रूढ़िवादी परंपरा संस्कृति का निर्वाह किया। हिसार सर पर जिला संयोजक राजेश पहन ने बताया कि सदियों से चली आ रही यह परंपरा का मुख्य उद्देश्य है कि अपने पूर्वजों और दिवंगत परिजनों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देना है। मौके पर आदिवासी समाज के सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

