रजरप्पा। 21 दिसंबर को 11:30 बजे से मारवाड़ी कॉलेज रांची ( महिला प्रभाग) के स्टडी सेंटर 3635 में जुलाई 2025 सत्र के छात्रों का इंडक्शन मीटिंग आयोजित किया गया। मीटिंग की विशिष्ट अतिथि झारखंड रीजनल सेंटर 32 की डिप्टी रीजनल डायरेक्टर डॉ. रागिनी ने विद्यार्थियों को इग्नू से संबंधित विस्तृत – इन्हें रीडिंग हैबिट कैसे बढ़ानी है।
असाइनमेंट प्रिपरेशन, फॉर्म फिलिंग, एग्जाम सेंटर चयन , ई ज्ञानकोश इत्यादि से संबंधित जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर केंद्र की समन्वयक (कोऑर्डिनेटर)डॉ. तमन्ना सिंह ने भी अध्ययन केंद्र से संबंधित व क्लास संचालन इत्यादि से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी, डॉ तमन्ना ने कही की तकरीबन 1500 छात्रों का पंजीयन अगले सत्र के लिए हुआ है जो पाठ्यक्रम से जुडा है

इनके पंजीयन असाइनमेंट राइटिंग ऑफिस टाइमिंग प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट वर्क से जुड़े तमाम जानकारी दी गई. इस अवसर पर 400 की संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। एम बी ए काउंसलर एवं डिप्टी समन्वयक डॉ अमित कुमार ने कहा राष्ट्र के साथ विश्व की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी के आप छात्र है, आप सबों को इसपर गर्व होनी चाहिए।

किसी भी कारण वैसे छात्र जो नियमित पाठ्यक्रम नहीं कर पाते उनके लिए इग्नू वरदान से कम नहीं।इग्नू में सही नियोजित तरीके जी जुड़ कर पढ़ाई और तैयारी की जाए तो बेहतर परीक्षा फल में कोई सानी नहींइस अवसर पर अध्ययन केंद्र के डॉ अरबिंद आनन्द एवं अन्य काउंसलर डॉ अरबिंद कुमार,डॉ रीता कुमारी,डॉ राना मोजीब डॉ सुष्मिता महापात्रा ने भी अपने विचार विद्यार्थियों से साझा किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में केंद्र के समस्त कर्मचारियों श्री राजेश महली,राकेश मिश्रा,रवि कुमार, राजीव कपाड़िया,अशोक कुमार, प्रदीप दुबे ,उपेंद्र चतुर्वेदी,वीना खातून ने भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम के सफल संचालन में भूमिका निभाई


