भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल के तहत राज नर्सिंग होम में हर शुक्रवार को निःशुल्क ओपीडी सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सेवा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक संचालित होती है। इस निशुल्क ओपीडी में हड्डी एवं नस जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमार अभिजीत मरीजों की जांच एवं परामर्श प्रदान करते हैं। डॉ. अभिजीत राजगढ़ सदर अस्पताल से भी संबद्ध हैं और ऑर्थाेपेडिक रोगों के उपचार में उनका व्यापक अनुभव है।
उक्त जानकारी देते हुए राज नर्सिंग होम के प्रोपराइटर डॉ. राजेंद्र महतो ने इस सेवा के लिए भुरकुंडा पेट्रोल पंप स्थित ट्रैक्टर स्टैंड सामने राज नर्सिंग होम में निर्धारित समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिकारी जानकारी के लिए मो. नंबर 9631465521 पर संपर्क करने की बात कही है। श्री महतो ने क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों से अपील है कि वे इस निशुल्क सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा हड्डी, नस और जोड़ संबंधी समस्याओं के लिए समय पर परामर्श प्राप्त करें।
