रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। दुलमी प्रखंड के बभनी ग्राम में बुधवार को 12 बजे दिन में एक दिवसीय महिला फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच गोला प्रखंड के ग्राम काडा मारा बनाम कारो फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और काडा मारा की टीम एक गोल से विजय हुई।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा खस्सी व ट्रॉफी और दूसरी स्थान पर रहने वाली टीम को छोटा बकरा और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अपना होना दिखाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन से क्षेत्र में न केवल मनोरंजन होता है बल्कि अपने प्रतिभा को निखारने का मौका भी खिलाड़ियों को मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति से कहा कि ऐसे आयोजन पर भाजपा हर संभव मदद करेगी। मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष हिमेश गंझू सचिव सुरेश भोगता कोषाध्यक्ष रंजीत भोगता, दिनेश भोगता, खिरोधर भोगता सहित सभी आयोजन समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।


