रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। कनकी पंचायत अंतर्गत होसीर गांव में शिवालय मंदिर के समीप बजरंगबली के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के आयोजन को लेकर महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महायज्ञ की तिथियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। निर्णय के अनुसार 03 फरवरी 2026 को भूमि पूजन एवं गांव भ्रमण, 25 फरवरी को जल यात्रा, 28 फरवरी को मंडप प्रवेश एवं प्राण-प्रतिष्ठा तथा 01 मार्च 2026 को कलश विसर्जन का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य गणेश महतो ने की।
इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने हेतु एक समिति का गठन किया गया, जिसमें अनीता देवी को अध्यक्ष, शांति देवी को उपाध्यक्ष, कविता देवी को सचिव, आशा देवी को सहसचिव तथा भारती देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में सुनीता देवी, रेणु देवी, पुष्पा देवी, आरती देवी, पारो देवी, ललिता देवी, नीतू देवी, संगीता देवी, भारती देवी, सावित्री देवी, सुमिला देवी, प्रमिला देवी, सरिता देवी, रीना देवी, पूनम देवी,
अलखो देवी, फुगनी देवी, बेबी देवी, रेखा कुमारी, रीमा देवी, करी देवी, उर्मिला देवी, रूबी देवी, कीटकी देवी, सुमन देवी, जीरा देवी, सोनी देवी के अलावा जुगेश प्रसाद, कार्तिक महतो, रवि कुमार महतो, राहुल कुमार, दीपेंद्र कुमार, बासुदेव चौधरी, मोहित कुमार, मनोज मुंडा, उमेश कुमार, जितेंद्र कुमार, पंचित कुमार महतो, गोल्डी साव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


