अंबा प्रसाद को हराना बड़ी राजनीतिक भूल : योगेंद्र साव
भुरकुंडा (रामगढ़)। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर शनिवार को एक अहम बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह और संचालन अमित साहू ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने योगेंद्र साव को फल माला पहनाकर और बुके देकर जोरदार स्वागत किया।
बैठक में बूथ स्तर पर संगठन सशक्त करने, नए साल में वनभोज आयोजित करने तथा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की समीक्षा पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड के सभी जोन में हर सप्ताह अलग-अलग बैठकें होंगी, जिसमें संगठन की स्थिति की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी के कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय विकास नहीं हुआ, जिससे जनता में असंतोष है।

मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि अंबा प्रसाद को हराना बड़ी राजनीतिक भूल थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक कंपनियों के प्रभाव में काम कर रहे हैं और क्षेत्र के हितों की अनदेखी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार की योजनाओं और आदिवासी हित में पेसा कानून को ऐतिहासिक बताया। इसमें प्रखंड अध्यक्ष, मुखिया, जोन व बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस की मजबूती और क्षेत्र में पार्टी की वापसी का संकल्प लिया।
बैठक में ये थे उपस्थित
बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असगर अली, बलकुदरा मुखिया विजय मुंडा, सेंट्रल सौंदा मुखिया तिलेश्वर साव, सांकी मुखिया कोमिला देवी, सयाल मुखिया जगदीश साव, सफाकत अंसारी, मदन दांगी, प्रदीप साव, हरिदास साव, खुशबू कुमारी, रूपा देवी, बबीता सिंह, पम्मी देवी, जय सिंह, शिवनारायण यादव, रामाकांत दुबे, शंकर पासवान, अजय पासवान, बालदेव राम, संजू साव, अशोक साव, रोहित साव, तापस, देवानंद साहू, इम्तियाज अंसारी, शकरूल्ला अंसारी, बासुदेव राम, मकसुद आलम, एस खान, नईम अंसारी, पंकज, सुनेश्वर बेदिया, रमेश बेदिया,
योगेंद्र सिंह खरवार, फिरदोस आलम, राम केवल सिंह, पवन यादव, राथो महली, निर्मल, आबिद खान, अतुल प्रसाद, रूपलाल, बसंत, होरो साव, मुस्लिम अंसारी, मुकेश, आलम अंसारी, प्रेम मुर्मू, करमा गंझू, मुख्तार अंसारी, रामवृक्ष करमाली, इजहार अंसारी, राजकुमार रवि, दर्शन गंझू, छोटेलाल नायक, मिथलेश, नरेश महतो सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


