BREAKING NEWS
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय 'स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद' कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्यचैती छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य के समय घाटों पर श्रद्धालुओं का दिखा आस्थामंझला चुम्बा छठ घाट पर पहले अर्घ्य के साथ चैती छठ पर्व की शुरुआतचूरचू प्रखंड में मुखिया देवकी द्वारा मूंग की बीज का किया वितरण
No menu items available
BREAKING
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय ‘स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद’ कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
4 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहाना
4 days ago
मंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़
4 days ago
रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनात
4 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंद
4 days ago
Advertisement

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य समापन, विशाल महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! भुरकुंडा (रामगढ़) । पतरातु स्थित विधायक आवासीय कार्यालय परिसर में...

भुरकुंडा (रामगढ़) । पतरातु स्थित विधायक आवासीय कार्यालय परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन अष्टम दिवस वैदिक विधि–विधान, हवन–पूर्णाहुति एवं विशाल महाभंडारे के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। यह आयोजन भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बना। समापन दिवस की प्रातःकालीन बेला में आचार्य सत्येन्द्र दुबे ने यजमान रोशन लाल चौधरी एवं उनकी सहधर्मिणी डॉ. रेखा चौधरी से गणपति सहित देवताओं का वैदिक पूजन संपन्न कराया।

इसके उपरांत अरणी मंथन द्वारा अग्निदेव का आवाहन कर हवन–पूर्णाहुति की गई, जिसमें यजमान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। हवन उपरांत विधायक रोशन लाल चौधरी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर परिवारजनों एवं एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर सुदेश महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की कामना के साथ सामूहिक प्रार्थना की। समस्त वैदिक अनुष्ठानों और ब्राह्मण भोजन के पश्चात विशाल महाभंडारे (महाप्रसाद) का शुभारंभ किया गया।

भंडारे की शुरुआत यजमान विधायक रोशन लाल चौधरी एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने प्रसाद वितरण कर की। यह महाभंडारा मध्यरात्रि तक निरंतर चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महाभंडारे के दौरान आदित्य साहू (राज्यसभा सांसद सह भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष), प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए।

विज्ञापन

यजमान विधायक द्वारा सभी अतिथियों का भगवा प्रतीक वस्त्र एवं भागवत गीता भेंट कर सम्मान किया गया। आदित्य साहू ने सफल आयोजन एवं विधायक के जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सेवा भाव का अनुपम दृश्य देखने को मिला कोई जल पिला रहा था, कोई पत्तल उठा रहा था, तो कोई श्रद्धालुओं को भोजन परोसता नजर आया। यह दृश्य नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना को सशक्त रूप से दर्शा रहा था।

समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हवन और पूर्णाहुति अहंकार व अज्ञान के त्याग का प्रतीक है, वहीं शास्त्रों के अनुसार दान और सेवा के बिना कोई भी अनुष्ठान पूर्ण नहीं होता इसी कारण भंडारा इस यज्ञ की पूर्णता है। श्रीमद् भागवत कथा और महाभंडारे ने समाज में प्रेम, एकता और धार्मिक चेतना का व्यापक संदेश दिया। महाभंडारे में रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, पूर्व जिला पार्षद मनोज राम, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, पतरातु मंडल अध्यक्ष रंजन भगत, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अनिल राय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top