केंद्र नई शिक्षा नीति लाकर गरीब आदिवासी दलितो को वंचित करने का कर रही काम–बंधु तिर्की
रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। कोयलांचल बालमंडली सिरका में कांग्रेस के द्वारा पार्टी का 140वां स्थापना दिवस आम ग्रामीणों के बीच मनाया गया, अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस झारखण्ड के सह प्रभारी भूपेंदर मारवी, कांग्रेस झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक बंधु तिर्की, रामगढ़ विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान,कांग्रेस वरीय नेता शांतनु मिश्रा, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंधीर गुप्ता, कांग्रेस महासचिव समसुद खान, मंजू जोशी, अनु विश्वकर्मा उपस्थित थे।
मुख्य वक्ता कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर ढंग से कार्य कर रही है, कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लोगों को संविधान और अधिकार के बारे में बतलाया जा रहा है, उन्होंने भाजपा और आरएसएस को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि लोगों में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है, केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति लाकर गरीब आदिवासी दलितो को वंचित करने का काम कर रही है, इसके लिए कमर कसनी पड़ेगी.
कार्यक्रम के अंत में कई कांग्रेस सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया. लोगों के बीच लड्डू का भी वितरण हुआ। मौके पर किशोर बेदिया, गोपाल, गरीबा, पिंटू अंसारी,संजय राम, अशोक कुमार, अकबर अंसारी, बबलू बेदिया, मुन परविन, रीना देवी, रंजीत राम, गणेश राम, कपिल राम समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।


