BREAKING NEWS
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय 'स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद' कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्यचैती छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य के समय घाटों पर श्रद्धालुओं का दिखा आस्थामंझला चुम्बा छठ घाट पर पहले अर्घ्य के साथ चैती छठ पर्व की शुरुआतचूरचू प्रखंड में मुखिया देवकी द्वारा मूंग की बीज का किया वितरण
No menu items available
BREAKING
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय ‘स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद’ कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
5 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहाना
5 days ago
मंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़
5 days ago
रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनात
5 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंद
5 days ago
Advertisement

कांग्रेस स्थापना दिवस पर पेसा उत्सव, नियमावली लागू होने पर आदिवासी स्वशासन का जश्न

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! छऊ नृत्य और मांदर की थाप के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं...

छऊ नृत्य और मांदर की थाप के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भव्य जुलूस

पेसा नियमावली लागू करना ऐतिहासिक फैसला,ग्रामसभा को मिले वास्तविक अधिकार: कांग्रेस

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,कांग्रेस प्रभारी के.राजू व मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह को कांग्रेस नेताओं ने दिया धन्यवाद

रजरप्पा । रांची मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड में पेसा नियमावली लागू होने के बाद पेसा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ.राजेश गुप्ता के सौजन्य से गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।.रांची विश्वविद्यालय परिसर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक छऊ नृत्य, मांदर की थाप और जनजातीय गीत-संगीत के साथ झूमते-गाते जुलूस निकाला, जो कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचा।

विज्ञापन

जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेसा कानून की नियमावली लागू होने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,प्रभारी के.राजू एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मांदर की थाप पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के.राजू,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह भी उत्सव में झूमते नजर आए।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ. राजेश गुप्ता ने के.राजू, दीपिका पाण्डेय सिंह एवं केशव महतो कमलेश को 51 किलो की माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद एवं सम्मान व्यक्त किया। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि पेसा कानून की नियमावली लागू होना आदिवासी एवं ग्रामसभा आधारित लोकतंत्र की बड़ी जीत है।

इससे ग्रामसभाओं को वास्तविक अधिकार मिलेगा और जल, जंगल, जमीन की रक्षा मजबूत होगी। यह निर्णय कांग्रेस पार्टी की वर्षों पुरानी प्रतिबद्धता का परिणाम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड की जनता, विशेषकर आदिवासी समाज, लंबे समय से पेसा नियमावली की प्रतीक्षा कर रहा था। गठबंधन सरकार ने इसे लागू कर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस गरीब, आदिवासी और वंचित समाज के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती है और उसे जमीन पर उतारती भी है।

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि पेसा नियमावली लागू होने से ग्रामसभाओं को निर्णय लेने की ताकत मिलेगी और विकास अब गांव की सहमति से होगा। यह कानून केवल अधिसूचना नहीं, बल्कि आदिवासी स्वशासन और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव है। वही दीपिका पाण्डेय सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस नेताओं को सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पेसा उत्सव के अवसर पर मिले स्नेह और सम्मान के लिए वह प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश महासचिव आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ. राजेश गुप्ता सहित सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करती हैं।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनजातीय समाज और ग्रामसभाओं के अधिकारों के लिए और अधिक जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पेसा उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, स्वशासन और संवैधानिक अधिकारों का उत्सव है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासी समाज के हितों को प्राथमिकता दी है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी रहेगी।

वहीं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा.पेसा नियमावली का लागू होना आदिवासी समाज के स्वशासन और अधिकारों को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम है, जिसे कांग्रेस ने साकार किया है।डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा पेसा कानून की नियमावली से गांव, ग्रामसभा और जनजातीय समाज को वास्तविक अधिकार मिलेंगे और यह सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। पेसा उत्सव ने कांग्रेस स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top