रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। बड़का चुम्बा में आयोजित भव्य श्री श्री 108 श्री मां रक्षा काली पूजा का उद्घाटन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद मनीष जायसवाल के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरा क्षेत्र जयकारों और श्रद्धा से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर समुचित व्यवस्था की गई थी।
आयोजन के क्रम में आज सोमवार रात्रि को भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पूजा अनुष्ठान में मुख्य रूप से पंडित इंदरजीत पाण्डेय, पुजारी अर्जुन शर्मा, प्रभाकर ओझा एवं रामप्रकाश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधानपूर्वक पूजा संपन्न कराई।
धार्मिक परंपरा के अनुसार पूजा के दौरान कुल 801 बकरों की बलि दी गई। पूजा समिति, स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह एवं गहरी आस्था का वातावरण बना रहा।


