भुरकुंडा (रामगढ़)। अष्टयाम अखंड हरि कीर्तन को सफल एवं भव्य रूप देने में क्षेत्र की समाजसेवी निशि पांडेय का विशेष योगदान सराहनीय रहा। उनके सक्रिय सहयोग, मार्गदर्शन एवं व्यवस्थागत सहयोग से संपूर्ण धार्मिक आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन की सफलता पर कीर्तन कमेटी के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने समाजसेवी निशि पांडेय को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया और उनके योगदान की प्रशंसा की।
इस अवसर पर अभिषेक मिश्रा, राजेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोग एवं कमेटी सदस्य उपस्थित थे। मौके पर समाजसेवी निशि पांडेय ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि अष्टयाम अखंड हरि कीर्तन जैसे आयोजनों से समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का समर्पण सराहनीय है। भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए मैं सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा।

