भुरकुंडा (रामगढ़)। कोल माइंस वर्कर्स यूनियन ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ट्रेड यूनियन बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को बरका-सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव सह ऑल इंडिया झारखंड रजत विस्थापित प्रभावित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार, भुरकुंडा शाखा सचिव राहुल सिंह,
सौंदा डी शाखा सचिव मधु बाउरी, सत्यनारायण प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, रामचंद्र राम, सेंट्रल सौंदा शाखा सचिव नकुल प्रसाद सहित यूनियन के अन्य नेताओं ने महाप्रबंधक को शॉल व बुके भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। यूनियन नेताओं ने कहा कि नए वर्ष में प्रबंधन एवं मजदूरों के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र के विकास एवं श्रमिक हितों को मजबूती मिलेगी। वहीं महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह ने सम्मान के लिए यूनियन का आभार व्यक्त करते हुए सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
