रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग एवं तकनीकी शिक्षकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थान के द्वारा रामगढ़ जिले के खाद्य उत्पादनकर्ताओं का एडवांस मैन्युफैक्चरर्स का ट्रेनिंग रामगढ़ स्थित अशोका होटल में कराया गया। इस ट्रेनिंग में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मैन्युफैक्चर यूनिट्स के संचालक और संबंधित लोग उपस्थित हुए।
ट्रेनिंग में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने संबोधित करते हुए सभी खाद्य व्यवसाईयों को दिशा निर्देश दिया। साथ ही कहा गया कि सभी खाद्य व्यवसाईयों को खाद्य सुरक्षा के नियमों का अनुपालन करना आवश्यक है। प्रशिक्षण में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्रीमती अदिति सिंह, पेन इंडिया कोऑर्डिनेटर विकास कुमार, खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी उपस्थित थे।

