BREAKING NEWS
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय 'स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद' कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्यचैती छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य के समय घाटों पर श्रद्धालुओं का दिखा आस्थामंझला चुम्बा छठ घाट पर पहले अर्घ्य के साथ चैती छठ पर्व की शुरुआतचूरचू प्रखंड में मुखिया देवकी द्वारा मूंग की बीज का किया वितरण
No menu items available
BREAKING
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय ‘स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद’ कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
4 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहाना
4 days ago
मंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़
4 days ago
रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनात
4 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंद
4 days ago
Advertisement

सरस्वती पूजा को लेकर भुरकुंडा, भदानीनगर व बासल थाना में शांति समिति की बैठक

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने पर...

शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने पर बनी सहमति, पुलिस प्रशासन ने दिए दिशा-निर्देश

भुरकुंडा (रामगढ़)। आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को भुरकुंडा ओपी, भदानीनगर ओपी एवं बासल थाना परिसर में शांति सह निगरानी समिति की बैठक हुई। तीनों स्थानों पर हुई बैठकों में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भुरकुंडा ओपी परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरस्वती पूजा आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सद्भाव के साथ मनाई जाएगी। ओपी प्रभारी ने पूजा समितियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार है। बैठक में एसआई मिंटू कुमार शर्मा, एसआई दिनेश्वर प्रसाद मेहता, भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान, चिप हाउस मुखिया विकाश पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि लव कुमार महतो, फुलेंद्र सिंह, राजेश सिन्हा, सुरेंद्र सिंह, आजाद भुइयां, डब्लू सिंह सहित कई लोग मौजूद थें।

विज्ञापन

वहीं भदानीनगर ओपी परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी मो. अख्तर अली ने की। उन्होंने पूजा समितियों से नियमों का पालन करने, डीजे की समय-सीमा का ध्यान रखने और आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक मनोज मुर्मू एवं सहायक पुलिस अवर निरीक्षक फ्रांसिस सोय ने सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में साफ-सफाई, ट्रैफिक नियंत्रण तथा महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने पर सहमति बनी। इधर बासल थाना परिसर में भी पुलिस निरीक्षक पतरातु सत्येंद्र कुमार की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी कैलाश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूजा पंडालों एवं विसर्जन के दौरान क्षेत्र में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। तीनों थाना क्षेत्रों में हुई बैठकों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और सरस्वती पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top