निबंध प्रतियोगिता, हेल्थकैंप एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रजरप्पा। सरस्वती विद्या मंदिर मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती समारोह धूम धाम से मनाया गया,इस अवसर पर बहेरा मुखिया देवकी महतो शामिल हुए विद्यालय मे आयोजित की गई, 12 फरवरी को चुरचू प्रखंड के ग्राम पंचायत चरही लाल बंगला पर स्थित सर्वोदय सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में मुस्कान फाऊंडेशन हजारीबाग के द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती समारोह की गई,

कार्यक्रम को विधिवत रूप उद्घाटन किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक सुरेंद्र कुमार ठाकुर और रानी कुमारी किया समारोह के मुख्य अतिथि चूरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष ग्राम बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो जी सम्मिलित हुए और दीप प्रजलन कर के डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पाजलि कर शुभारम्भ किया गया इस बीच छात्रों ने निबंध प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता हेल्थ कैंप, मेहंदी,नृत्य प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई।
प्रायोजित सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा किया गया इस अवसर प मुखिया संघ चुरचू प्रखंड ग्राम बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो, पंचायत समिति सदस्य आशा राय, स्कूल प्रधानाध्यापक कपिल कुमार महतो एवं सांसद प्रतिनिधि श्री फुलेश्वर महतो, नरेश महतो निदेशक शिक्षक गायत्री देवी निर्मल कौर सरिता मुर्मू नेहा कुमारी घनश्याम करमाली सुरेंद्र मीना देवी प्रभात पटेल अंजली कुमारी शामिल थे।


