रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। देशव्यापी हड़ताल को लेकर कोयला सेक्टर सीसीएल में भी खासा असर गुरुवार को देखा गया, सुबह से ही सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के कोलयरी गिद्दी ‘सी’, कोलियरी सिरका में ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि, सदस्य व कामगार बंद सफल बनाने में लगे थे, जबकि गिद्दी ‘ए’, रेलीगड़ा, गिद्दी वाशरी में सन्नाटा पसरा था, हड़ताल शत प्रतिशत प्रथम पाली में कामयाब दिखा, कोलारी एक्सवेशन में डंपर पेलोडर खड़े दिखे,
इससे सीसीएल का कोयला खनन, उत्पादन, कोयला डिस्पैच, ऑफिस, रोड सेल, बैंक ऑफ़ इंडिया रैलीगड़ा समेत विभिन्न कार्य प्रभावित हुए, इससे सीसीएल को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है, हड़ताल की तीव्रता तेज रही, यूनियन सदस्यों कामगारों में भी आक्रोश रहा, केंद्र सरकार के चार श्रम कोड, निजीकरण, कॉर्पोरेट घरानो को बढ़ावा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई, गिद्दी ‘ए’ में बिजली आपूर्ति भी घंटो बाधित रही, कोलियरी गिद्दी ‘सी’ में आंदोलनकारी पारंपरिक हथियार के साथ मैदान में उतरे हुए थे।

