रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। कोयलांचल अरगड्डा क्षेत्र के गिद्दी ‘ए’ मां शीतला मंदिर में रामनवमी पूजा की तैयारी को लेकर रंग रोगन आरंभ हो गया है, भक्तों के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति रामनवमी और नवरात्र के नवमी के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसे लेकर तैयारी हो रही है, लोगों का मानना है की मां की महिमा यहां अपरंपार है, माता खुद नीम वृक्ष के नीचे विराजमान है. मौके पर भक्त रामचंद्र राजवंशी, सागर राम, आर कांत समेत कई उपस्थित थे।
