रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। सिविल सर्जन कार्यालय, रामगढ़ के सभागार कक्ष में मुख्य अतिथि डा. नवल कुमार, सिविल सर्जन रामगढ़ एवं डा. स्वराज, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, रामगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति में में विश्व यक्ष्मा दिवस आज 24 मार्च 2026 को मनाया गया। इस अवसर पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, गोला एवं रामगढ, निःक्षय मिन्त्र जिन्दल फाउन्डेशन के सी. एम.ओ. डा. मंजु झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक इकाई, पंचायत के मुखियागण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सहिया साथी, सहिया दीदी, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य सभी गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरूआत जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डा. स्वराज के द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए किया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम एवं 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील किया गया कि भारत को टी.बी. मुक्त करने में जनभागीदारी का होना आवश्यक है।
सिविल सर्जन, रामगढ़ के द्वारा डाटा शेयर करते हुए वर्ष 2025 की उपलब्धियों के बारे में बताया गया कि जिला यक्ष्मा केन्द्र रामगढ़ अन्तर्गत कुल 22850 यक्ष्मा सम्भावित मरीजों का निःशुल्क बलगम जांच एनएएटी मशीन के द्वारा किया गया। जिसमें 1594 मरीज नोटिफाइड किए गये एवं सभी का उपचार प्रांरभ किया गया। जिसमें एमडीआर के भी 27 मरीज पाये गये। वर्ष 2025 में सफल उपचार 98 प्रतिशत रहा। वर्तमान में कुल-755 मरीज ईलाजरत है।
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के द्वारा वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया गया कि जिला यक्ष्मा केन्द्र, रामगढ़ अन्तर्गत कुल 5 टी.बी. यूनिट, 13 टी.बी. डिक्टेशन सेंटर, 12 ट्रूनेट मशीन एवं 1 सीबीएनएएटी मशीन उपलब्ध है। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सहिया साथी, सहिया दीदी को निर्देशित किया गया कि 24 मार्च 2026 से प्रांरभ 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान में अधिकतम बलगम जांच एवं छाती का एक्स-रे करवायें ताकि छुपे हुए यक्ष्मा मरीजों का अधिकतम नोटिफिकेशन हो सकें।
साथ ही इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को इस अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की गई। वर्ष-2025 में रामगढ़ जिले के कुल 33 पंचायत को टी.बी. मुक्त घोषित किया गया एवं संबंधित मुखिया, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सहिया साथी, सहिया दीदी एवं उतकृष्ट कार्य करने वालें यक्ष्मा कर्मीयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डा. स्वराज के साथ जिला यक्ष्मा केन्द्र अन्तर्गत पदस्थापित कर्मीयों आशीष आईन्द, मीरज कुमार, अरविन्द कुमार, जितेन्द्र प्रसाद, रूपलाल ठाकुर, ईरशाद अहमद, महेन्द्र कुमार, मनोज कुमार मेहता, पंकज कुमार, सुशांत कुमार गौरव, सम्बेद कुमार, हरेन्द्र सिंह, पंकज रनेही, अनु कुमारी, नसीम अख्तर, सुनीति बारकी, मुकेश कुमार महतो, अमित कुमार, अनिल कुमार मुर्मू, सोखी पासवान, रमेश नायक की अहम भूमिका रही।


