रजरप्पा। गोला अंचल कार्यालय में शनिवार को नये अंचलाधिकारी केरूप में सीताराम महतो ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अंचलाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी ने उन्हें पदभार सौंपा। नये अंचलाधिकारी सीताराम महतो का स्थानांतरण कुंडहीत जिला जामताड़ा से गोला अंचल हुआ है। निवर्तमान अंचलाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी का स्थानांतरण गोला से तमाड़ अंचल जिला रांची में अंचलाधिकारी होंगे।
प्रखंड सह अंचल के कर्मियों ने नये अंचलाधिकारी को बुके देकर,तथा शाॅल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं निवर्तमान अंचलाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी को भी बुके देकर,शाॅल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर विदाई दिया गया। निवर्तमान अंचलाधिकारी ने विदाई लेते हुए सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया एवं नये अंचलाधिकारी को शुभकामनाएं दी। नये अंचलाधिकारी सिताराम महतो ने कहा कि वह अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे।
सरकार की लाभकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करुंगा। इस अवसर पर प्रधान लिपिक गोपाल प्रसाद,नाजिर राजदीप कुमार साव, राजस्व उपनिरीक्षक सह प्रभारी अंचल निरीक्षक रवि भूषण ठाकुर, अमीन जागेश्वर राम,कंप्यूटर ऑपरेटर निर्वाचन कुमार शानू,कम्प्यूटर ऑपरेटर बलराम पोद्दार, बसंत ठाकुर,लिपिक सूरज कुमार,देवनन्दन चौधरी, मनरेगा कर्मी विनय कुमार,सफाई कर्मी मनोहर कुमार महतो सहित अन्य मौजूद थे।

