रिपोर्ट आरिफ कुरैशी
रामगढ़। परियोजना कार्यालय, बिरसा परियोजना में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बहुसंख्यक परिषद के सभी सदस्यों ने परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय से परिचयात्मक बैठक की। बैठक की शुरुआत उप प्रबंधक (कार्मिक) द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों के परिचय के साथ की गई।
इसके पश्चात कोलेश्वर मांझी ने परियोजना पदाधिकारी को बुके भेंट कर सम्मानित किया। वहीं विजय प्रसाद ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा बृजकिशोर राम ने अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी समन्वय परिषद की ओर से “काउंसिल दर्पण” भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन एवं परियोजना से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से श्री बृजकिशोर राम (महासचिव), विजय प्रसाद (क्षेत्रीय अध्यक्ष), ज्ञानी राम (क्षेत्रीय प्रभारी), जोहरण करमाली (अध्यक्ष), अनिल कुमार (सचिव), कोलेश्वर मांझी (विस्थापित प्रतिनिधि), रैना मांझी (उपाध्यक्ष),
मानाराम मांझी (सदस्य), सोहन सेठी, तुलसी बेदिया, सिकेंद्र बेदिया, रविंद्र कुमार, कर्मदेव, ओमकार कुमार, अविनाश कुमार मुंडा, सुदामा राम, सुश्री नैना कुमारी, बसंती हेमब्रम, सुनीता देवी, विजय कुमार, क्रांति किस्कू, गुड्डू मांझी, शेखर कुजूर, शरविन्द कुमार, गोविन्द कुमार, ओमकार कुमार, रघुनाथ लोहार, सुनीता कुमारी, अनीता कुमारी, संगीता देवी, खेम बाई, सूरजमनी देवी सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।


