BREAKING NEWS
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय 'स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद' कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्यचैती छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य के समय घाटों पर श्रद्धालुओं का दिखा आस्थामंझला चुम्बा छठ घाट पर पहले अर्घ्य के साथ चैती छठ पर्व की शुरुआतचूरचू प्रखंड में मुखिया देवकी द्वारा मूंग की बीज का किया वितरण
No menu items available
BREAKING
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय ‘स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद’ कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
6 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहाना
6 days ago
मंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़
6 days ago
रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनात
6 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंद
6 days ago
Advertisement

उर्दू के विद्यार्थी संघ और राज्य सेवा में चयनित हो रहे हैं : डॉ शाहनवाज खान

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! रामगढ़ महाविद्यालय उर्दू विभाग में स्वागत समारोह का आयोजन रजरप्पा।...

रामगढ़ महाविद्यालय उर्दू विभाग में स्वागत समारोह का आयोजन

रजरप्पा। रामगढ़ महाविद्यालय उर्दू विभाग में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्नातक समसत्र प्रथम सत्र 2025-29 के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए समसत्र षष्ठम् चतुर्थ एवम द्वितीय द्वारा शानदार समारोह आयाजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ शाहनवाज खान ने किया और संचालन समसत्र षष्ठम् की छात्रा उम्मे सलमा और समसत्र चतुर्थ की छात्रा अरसला शाकरीन ने संयुक्त रूप में किया। आगाज उम्मे सलमा के द्वारा तिलावत ए कुरआन से किया गया।

उसके बाद समसत्र द्वितीय के कमरूल इसलाम ने हम्द बारी ताआला एवम समसत्र चतुर्थ की सलमा खातुन ने नात ए रसूल का नजराना ए अकीदत पेश किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रचार्या डॉ रत्ना पांडेय ने उर्दू विभाग में नव नामांकित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि रामगढ़ जिले में एकमात्र अंगीभूत महाविद्यालय है जिसमें आप लोगों का दाखिला हुआ है आप सभी सौभाग्यशाली हैं।

विज्ञापन

यहां जात पात, ऊंच-नीच आदि किसी भी तरह का भेद भाव नहीं होता है यहां यूनिफार्म कोड लागु है जो की समानता को दर्शाता है।अतः आप सभी विद्यार्थियों को आवश्यक रूप से इसका पालन करना है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर इंचार्ज सह वाणिज्य विभाग के विगाध्यक्ष डॉ आर बी पी देव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार हमारे महाविद्यालय में संपूर्ण और विशेष तौर पर कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है।

साथ ही शिक्षा के साथ साथ खेल कूद और सांकृतिक क्षेत्र में विकास कराना हमारा उद्देश्य है। सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के बरसर सह जंतु विज्ञान के विगाध्यक्ष डॉ आर के उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थियों में ज्ञान अर्जन करने की भूख होनी चाहिए और लगातार कक्षाएं करनी चाहिए। शत प्रतिशत उपस्थिति की कोशिश करनी चाहिए ताकि किसी वजह से कक्षाएं कम भी हो तो 75% अनिवार्य हो।

क्योंकि 75% से कम होने से न ही परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति मिल सकती है और ना ही छात्रवृति मिलने की संभावना है और सब से बड़ी बात आप पूरा ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकते हैं । समारोह की अध्यक्षता करते हुए उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ शाहनवाज खान ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार विद्यार्थियों को अपना मुख्य विषय के साथ सामान्य ज्ञान और आधुनिक विषयों का ज्ञान जरूरी है। उर्दू में भी रोजगार के प्रयाप्त अवसर है।

उर्दू विषय के छात्र छात्राएं अपने विषय के अलावा संघ और राज्य सेवा परीक्षा में सफल होकर चयनित हो रहे हैं। समारोह में अन्य अतिथि राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ बलवंती मिंज, उसी विभाग के प्रो साजिद हुसैन, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अनामिका प्रिया एवम वाणिज विभाग के प्रो विजेता तिग्गा ने भी नए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के अनुशासन से अवगत करवाया। अन्त में विभाग के द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सम्मानित अतिथि और अन्य अतिथियों को समारोह की प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

नए विद्यार्थियों के स्वागत में भी उन्हें उपहार से कर स्वागत किया गया। समारोह में समसत्र चतुर्थ की लाली परवीन ने उर्दू में और समसत्र चतुर्थ की ही नेहा परवीन ने अंग्रेजी में स्वागत भाषण दिया। सेमेस्टर चतुर्थ की करीना गौसिया ने अंग्रेजी में इंपोर्टेंस ऑफ़ एजुकेशन पर, समसत्र षष्ठम् की अजीमा तबस्सुम ने उर्दू में उस्ताद की अजमत पर तकरीर पेश की । समसत्र षष्ठम् छात्राओं ने कौमी तराना पेशकश की। अन्त में प्रथम समसत्र के नव नामांकित एक छात्रा ने समारोह की अनुभूति व्यक्त करते हुए अपने समसत्र की ओर से आभार जताया।


समारोह को सफल बनाने में मो अरबाज अली, सयुब हुसैन, तमीम फैजी, उम्मे सलमा, सफक़ सानिया, अरसला शाकरीन, सायरा मुस्तफा, सलमा खातून, करीना गौसिया, सलीमा खातून, अजीमा तबब्सुम, रौनक परवीन, नेमत जमील, शाइस्ता नाज़, रानी परवीन, नाजरीन परवीन, नेहा परवीन, आशियाना खातून, तौसीफ अंसारी, कमरूल इसलाम, इस्तियाक अंसारी आदि का अहम योगदान रहा।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top