रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में सोमवार दोपहर 12 बजे सम्मान समारोह सितंबर 2025 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टाफ ऑफिसर (एचआर) मोहम्मद फैयाजुल हक ने की। इस अवसर पर वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) राजीव कुमार, जसप्रीत कौर काहलों, ऋचा टाइटस, प्रबंधक (मानव संसाधन) निखिल श्रीवास्तव, मनीष अंबष्ट सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
समारोह में तीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों – मनराज (इलेक्ट्रीशियन, कैट-V), घनु मुंडा (फिटर हेल्पर, कैट-सी) और प्रफुल्ल चंद राउत (एक्सप्लोसिव कैरियर, कैट-IV) को सपरिवार सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया और भविष्य के लिए स्वस्थ एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

