रिपोर्ट एस. कुमार
गिद्दी/सिरका। गिद्दी बुध बाजार निवासी चंदन कुमार सिंह 29 वर्ष ने बुधवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि चंदन पिछले कुछ दिनों से गहरी मानसिक अवसाद डिप्रेशन से परेशान थे। बुधवार को उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई।
परिवार के सदस्य सदमे में हैं और घर का माहौल शोकाकुल हो गया है। चंदन अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। पड़ोसी और रिश्तेदारों ने बताया कि वह स्वभाव से शांत और मिलनसार थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

