विद्यार्थियों को उनके मौलिक एवं कानूनी अधिकारों की दी जाती है जानकारी
गिद्दी।डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी ए के लीगल लिटरेसी क्लब के द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता लाना था। विदित हो कि इस तरह के सेमिनार का आयोजन झारखंड लीगल लिटरेसी क्लब के तत्वाधान में आयोजित किया जाता है। जिसमें झारखंड के विभिन्न डीएवी विद्यालयों में विद्यार्थियों को उनके मौलिक और कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाता है
। इसी क्रम में आज हमारे विद्यालय में मानव अधिकारों के विभिन्न पहलुओं के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।इस वर्ष मानवाधिकार दिवस का थीम है“मानवाधिकार, हमारी दैनिक आवश्यकताएं”। विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्यों के समग्र विकाश के लिए अधिकारों का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जहां अधिकार की बात होती है वहां पर कुछ हमारे मौलिक कर्तव्य भी होते हैं।
आप सभी विद्यार्थियों का मौलिक कर्तव्य यह है कि आप एक दूसरे की अधिकारों का सम्मान करें तथा विद्यालय एवं समाज के द्वारा स्थापित अनुशासन और नियमों का शालीनता से पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक बनें।इस अवसर विद्यालय के बच्चों ने मानवाधिकार और उसके प्रभाव पर भाषण दिए। भारत तथा विश्व में मानव कल्याण के महत्व को दर्शाते हुए बच्चों को स्मार्ट क्लास में लघु फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट, कवि, और ड्रॉप आउट दिखाए गए। सेमिनार को सफल बनाने में विद्यालय के वरीय शिक्षक सुनील कुमार,रमेश चंद्र महाराणा,आरके सुमन,जितेंद्र कुमार और नेहा मिश्रा का प्रमुख योगदान रहा ।कार्यक्रम का समापन बच्चों को विश्व कल्याण और मानव अधिकार को सुरक्षित रखने के शपथ दिलाने के साथ किया गया।


