कोयला डिपो खदान का निरीक्षण करने के बाद सीबीआई दल वापस लौटा, चर्चाओं के अटकलें उड़ रहे
गिददी/सिरका। सीसीएल कोलयरी गिद्दी ‘सी’ में सीबीआई का एक दल एकाएक पहुंचा, इससे कोलयरी कार्यालय से लेकर खदान फील्ड में हलचल व्याप्त हो गई, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम सबसे पहले गिद्दी ‘सी’ चेक पोस्ट पर पहुंचा, यहां सुरक्षा में तैनात एक जवान से पूछताछ करने के बाद वे आगे बढ़ गये, बताया जाता है कि सीबीआई का दल एक से तीन गाड़ियों में था,
एक दल ने गिद्दी ‘सी’ कोलयरी परियोजना पदाधिकारी से भी मुलाकात किया, इस दौरान यहां भी सीबीआई के अधिकारियों ने पीओ से जरूरी बातचीत, पूछताछ किया, कोलयरी खदान और कोयला डिस्पैच स्थलों को भी जांच दलों ने देखा, इसके पश्चात सीबीआई का दल वापस लौट गया, इधर सीबीआई की जांच करीब डेढ़ घंटे से अधिक चली, जब तक सभी को पता चलता टीम जा चुंका था,
चर्चाओं में अटकलें लगाई जा रहे हैं कि सीबीआई का दल जरूरी वेरिफिकेशन के लिए फिर से गिद्दी ‘सी’ कोलियरी में जांच के लिए पहुंचा था, आवश्यक जांच के बाद आगे बृहद कार्रवाई देखने को मिल सकती है। बतलादे कि इससे पूर्व भ्रष्टाचार लोकल सेल मामले को लेकर सीबीआई के दल ने कोलयरी गिद्दी ‘ए’ में जांच के उपरांत बड़ी कार्रवाई की थी, इसमें यहां के एक सुरक्षा सह डिस्पैच अधिकारी, एक कांटा बाबू, एक लिपिक को गिरफ्तार किया है, जिन पर कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय से प्रक्रिया चल रही है।


