भुरकुंडा (रामगढ़)। श्री श्री बुढ़वा महादेव मंदिर भुरकुंडा के अध्यक्ष सह पत्रकार दीपक प्रसाद के पिता गणेश साव के निधन पर सोमवार को रीवर साइड गिद्दी दामोदर नदी घाट में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गई। इसके पूर्व दिवंगत के बड़े पुत्र पत्रकार दीपक प्रसाद ने मुखग्नि दी। शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालो में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू, जय प्रकाश साहू, राजकुमार साहू, संजय प्रसाद, पंकज कुमार साहू, राहुल कुमार, मनोज प्रसाद, नरेश प्रसाद, अमरदीप प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक तिवारी, सुनील बैठा, शंभू सिंह, निर्मल राम, डब्लू पांडे, यशवंत सिंह, विजय कुमार, सहित पत्रकार व दर्जनों लोग शामिल थे।
