भुरकुंडा (रामगढ़)। सावन महोत्सव के अवसर पर शनिवार को बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ समाजसेवी महेश्वर साहू एवं उनकी पत्नी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इसके पूर्व महेश्वर साहू ने अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की हरियाली खुशहाली की कामना की।

भंडारा में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण करते हुए महेश्वर साहू ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में भक्ति का संचार बढ़ता है, साथ ही सुख समृद्धि का आगमन होता है। यह आयोजन सावन महोत्सव के तहत एक माह तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा है।
पूरे महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य पुजारी अशोक तिवारी, सुनिल बैठा, डब्लू पाण्डेय, भीखम राजभर, शम्भू दुबे, बिपुल पटेल, नरेंद्र कुमार, तेजस मुंडा, राजेश करमाली, ददे कुमार, पिनटु कुशवाहा, पप्पू तिवारी, मोनु कुमार, सचिन प्रजापति, अंगत पंडित, लाल मोहन सिंह, मो. इस्लाम उर्फ सुकरू भैया, जीतन साव, मासी कुमार सहित दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने तन-मन-धन से योगदान दिया। बुढ़वा महादेव मंदिर समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

