खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी बच्चों ने खूब उठाया लुत्फ़
गिद्दी। डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी ए विद्यालय परिसर में वर्ग चतुर्थ से वर्ग षष्ठम के बच्चों के लिए भव्य पिकनिक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को मनोरंजित किया गया।
बच्चों द्वारा इसका भरपूर लुत्फ़ उठाया गया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ साथ सहयोग ,सामंजस्य और आपसी सद्भाव विकसित करना था। इस महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान बच्चों ने नृत्य और संगीत का भरपूर आनंद लिया।

बच्चों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य श्री मनप्रीय चटर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विद्यालय प्रबंधन इसके लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति बच्चों में सिर्फ शैक्षणिक विकास ही नहीं बल्कि सह शैक्षणिक विकास पर भी बल देता है। वर्तमान समय में भारत को अगर विकसित राष्ट्र बनाना है तो बच्चों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करना ही होगा जिसके लिए हमारा विद्यालय प्रबंधन संकल्पबद्ध है।
इस आयोजन को सफल बनाने में खेल प्रशीक्षक उमाशंकर प्रसाद,आर. सी महाराणा, विजय शाह, एस टी होदा, ए के झा, दुर्गेश भारद्वाज, एस के झा, महेश त्रिवेदी, बंदना चटर्जी और अनुराधा निषाद आदि मौजूद थे।


