BREAKING NEWS
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय 'स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद' कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्यचैती छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य के समय घाटों पर श्रद्धालुओं का दिखा आस्थामंझला चुम्बा छठ घाट पर पहले अर्घ्य के साथ चैती छठ पर्व की शुरुआतचूरचू प्रखंड में मुखिया देवकी द्वारा मूंग की बीज का किया वितरण
No menu items available
BREAKING
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय ‘स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद’ कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
1 week ago
रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहाना
1 week ago
मंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़
1 week ago
रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनात
1 week ago
रामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंद
1 week ago
Advertisement

रामगढ़ में मंगला जुलूस में हिंदुओं का उमड़ा जनसैलाब, श्री राम भक्ति में डूबे श्रद्धालु

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! रामनवमी के पावन अवसर पर महासमिति द्वारा भव्य मंगला शोभा...

रामनवमी के पावन अवसर पर महासमिति द्वारा भव्य मंगला शोभा यात्रा निकल गया, चहुंओर भक्तिमय का वातावरण

भगवा रंग में डूबा पूरा रामगढ़ मंगला जुलूस शोभायात्रा शामिल हुए हजारों महिला पुरुष।

जय श्री राम और भारत माता की जय के जय घोष से गूंज उठा पूरा रामगढ़ शहर

विज्ञापन

रजरप्पा। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ के द्वारा मंगलवार को आयोजित मंगला शोभा यात्रा में हिंदुओं का उमड़ा जानसैलाब।रामनवमी और हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर सिद्धू कान्हू मैदान से गाजे-बाजे, ढोल-ताशे और महावीर पताकों के बीच जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष के साथ भव्य मंगला शोभा यात्रा का आयोजन महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली के नेतृत्व में किया गया।

इस शानदार यात्रा ने क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को धार्मिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश दिया और रामगढ़ जिले को भक्तिमय वातावरण में डुबो दिया।इस भव्य शोभायात्रा में श्री राम दरबार, हनुमान जी, नारी शक्ति और राम भक्तों द्वारा पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन किया गया, जो विशेष आकर्षण का केंद्र बना। धार्मिकता और श्रद्धा से ओतप्रोत यह यात्रा पूरी श्रद्धा के साथ निकाली गई,

जिसमें रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों, अखाड़ों, मंदिरों और सनातन धर्मावलंबियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी भक्तों ने ढोल-ताशे की धुन पर झूमते हुए अपनी श्रद्धा अर्पित की और क्षेत्र में समृद्धि और सद्भावना का संदेश दिया। शोभायात्रा का मार्ग बाजार टांड़, चट्टी बाजार, झंडा चौक, गांधी चौक,सुभाष चौक से होते हुए फुटबॉल ग्राउंड तक पहुंचा । यात्रा के मार्ग पर कई स्थानों पर समाज की विभिन्न संस्थाओं के द्वारा श्री राम भक्तों के लिए शीतल पेयजल , बिस्कुट एवं फलों की व्यवस्था की, ताकि यात्रा में शामिल सभी भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यात्रा के दौरान भक्तों ने जय श्री राम, जय हनुमान,राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की और भारत माता की जय जैसे उद्घोषों के साथ पूरे क्षेत्र को गूंजायमान कर दिया। भक्तों ने भगवान श्री राम के गीतों पर नाचते-झूमते हुए इस भव्य यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरे वातावरण में एक अद्भुत धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बन गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक शत्रुघ्न प्रसाद, महासमितिक मुख्य संरक्षक सह पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, रंजन फौजी, छोटू वर्मा, महासचिव विशाल जयसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली ने इस आयोजन के संदर्भ में कहा कि यह भव्य मंगला शोभा यात्रा केवल रामनवमी के अवसर पर धार्मिक पर्व को मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच भाईचारे, सौहार्द और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और एकता की भावना को बल मिलता है और धार्मिक उत्सवों के माध्यम से समाज के हर व्यक्ति को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जाता है,

आगे उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने समाज में धार्मिक आस्था को और मजबूती से स्थापित किया है, और यह आयोजन भविष्य में भी इसी प्रकार से हर साल आयोजित किया जाएगा। महासमिति का यह प्रयास समाज में सामूहिकता, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमारे समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने में भी सहायक होगा। यह यात्रा न केवल धार्मिक महत्व को प्रदर्शित करती है, बल्कि क्षेत्रीय एकता, संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक के रूप में भी उभरकर सामने आई है। महासमिति द्वारा हर वर्ष इस प्रकार के आयोजन कर समाज में सद्भाव और समरसता को बढ़ावा दिया जाएगा,

जिससे भविष्य में समाज में और भी अधिक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। रामनवमी के इस पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा के दौरान समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ आए और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। महासमिति द्वारा इस भव्य आयोजन की सफलता पर सभी भक्तों का धन्यवाद किया गया और सभी से अपील की गई कि वे अपने जीवन में एकता और भाईचारे की भावना को बनाए रखें।

इस अवसर पर पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ,कमल बगड़िया,राजीव जायसवाल,सुरेश बगड़िया, रंणजय कुमार (कुंटू बाबू) अमित कुमार सिंहा, विमल बुढ़िया ,प्रोफेसर संजय सिंह, राजू चतुर्वेदी, विजय जयसवाल, सरदार अनमोल, भागीरथ पोद्दार, महेंद्र ठाकुर,आशिष शर्मा,राॅकी नायक,रामा करमाली, रंजित साव,सनी महतो,अमर कुशवाहा, विक्की स्वर्णकार,रंधीर बंसरिया,पियुष चौधरी ,राजेश महतो, आशीष सिंहा , सौरभ जायसवाल, कुश श्रीवास्तव,रोहित सोनी, प्रवीण कुमार सोनू, विशाल राणा,

नीरज मंडल, संजय बनारसी ,रोबीन गुप्ता, नितीश कुशवाहा, दिपक तिवारी, रोहित सोनी, दुर्गा विश्वकर्मा , पंकज दांगी ,संदीप महतो, विशाल आर्यावीर, संदीप कुमार, कुणाल दास, ऋषिकेश सिंह, उज्जवल बरेलिया, श्यामसुंदर शर्मा, आनंद बरेलिया, सनी करमाली, अंकित अग्रवाल, सौरभ वर्मा, राजीव कुमार, टिसी बॉबी, जितेंद्र मंडल, विक्की कुशवाहा, शौर्य प्रसाद,

आशीष जयसवाल, पिकेश करमाली, मनोज महतो, सतीश सोनी, मणि शंकर ठाकुर, शशि शेखर, अमित कुमार,अमन राजा,मधु गुप्ता, अर्चना महतो, कीर्ति गौरव, गीता मेहता, सोनी कुमारी, बबली प्रजापति, नूतन ठाकुर,गोला प्रखंड प्रमुख गीता देवी,नेहा कुमारी,अनिशा कुमारी, अंजली कुमारी, स्मृति सौरभ, रीना शाह,रीना देवी, राठौर देवी,,लक्ष्मी देवी,देवकी देवी, सुनीता ठाकुर,

जैस्मिता देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी सुषमा देवी, संगीता देवी,पिंकी देवी, किरण देवी, उमा देवी, सुमित्रा देवी, शीला देवी, उमा भारती, निक्की, सविता देवी,अन्नपूर्णा देवी, नेहा कुमारी, अनिशा कुमारी, ममता गोस्वामी, खुशीगोस्वामी, भावना गोस्वामी, प्रिया, कोमल पांडे, कुमकुम कुमारी, खुशीकुमारी, प्रिया गुप्ता, आकांक्षा कुमारी, सिमरन कुमारी, स्वीटी कुमारी, कोमल कुमारी,नंदनी कुमारी, अंजली कुमारी, शालिनी रतन, श्वेताकुमारी,मनीषा कुमारी, लक्ष्मीकुमारी, रिया, शिवानी, मनीषा, रुक्मिणी, रूबी सहित अन्य मौजूद थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top