भुरकुंडा (रामगढ़)। भारतीय जनता पार्टी भदानीनगर मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को हवेली रेस्टोरेंट के सभागार में ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सागर दांगी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दिनेश प्रसाद साहू उपस्थित थे।
बैठक में 10 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें तय किया गया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को भव्य एवं उत्साहपूर्वक संपन्न किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र मुंडा, सह-संयोजक आनंद कुमार, देवेंद्र सिंह, पंचम महतो, मिहीलाल बेदिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, विजय यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
