भुरकुंडा लोकल सेल में विस्थापितों की भागीदारी को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक 21 को सौंपा जाएगा ज्ञापन

मांगों पर पहल नहीं होने पर 26 को होगा धरना प्रदर्शन
भुरकुंडा (रामगढ़)। विस्थापित प्रभावित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र संयुक्त मोर्चा भुरकुंडा के बैनर तले गुरुवार को संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक सुंदर नगर पंचायत भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद मनोज राम और संचालन सुंदर नगर मुखिया व्यास पांडेय ने किया। बैठक में विस्थापित प्रभावित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र संयुक्त मोर्चा भुरकुंडा, झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कोयलांचल क्षेत्र, विस्थापित प्रभावित ग्रामीण संघर्ष समिति और न्यू सोसाइटी ग्रुप जवाहर नगर के लोग मौजूद थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य भुरकुंडा स्थित सीसीएल लोकल सेल में विस्थापित एवं प्रभावित लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। वक्ताओं ने बैठक में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा अब तक लोकल सेल में विस्थापितों को कोई प्रतिनिधित्व या अवसर नहीं दिया गया है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
संयुक्त मोर्चा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि विस्थापितों को सेल में भागीदारी नहीं दी जाती है, तो सीसीएल का संचालन कार्य बाधित किया जाएगा। इसी मांग को लेकर 21 जून (शनिवार) को सीसीएल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा जाएग। साथ ही मांगों पर पहल नहीं की गई तो आगामी 26 जून को भुरकुंडा पीओ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। जाएगा बैठक में उपस्थित लोगों ने इस मांग का समर्थन करते हुए एकजुटता दिखायी।
मोर्चा ने यह भी स्पष्ट किया कि विस्थापितों का हक़ अब टालने योग्य नहीं है और इस बार संघर्ष निर्णायक होगा। बैठक में भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान, सुंदरनगर मुखिया व्यास पांडेय, कामेश्वर मेहता, मुकेश राउत, रामफल बेदिया राजेश मंडल, श्रीनाथ करमाली, जगतार सिंह, अर्जुन करमाली, राजेश करमाली, नंदकिशोर, मो. जिलानी, दिनेश राम, कृष्णा कुमार,
पप्पू अंसारी, मनोज करमाली, किशुन नायक, बालेश्वर बेदिया, कुणाल, विजय राम, भोला प्रसाद कुशवाहा, राजन राम, रविन्द्र करमाली, मो. ए अंसारी, मो. रसीद, बबलू राम, नंदकिशोर ठाकुर, मो. जावेद अंसारी, राजन करमाली, बिजेंद्र कुमार, जितेंद्र वर्मा, संजयनाथ करमाली, प्रेमकुमार पासवान, मुकर्रम अंसारी, किशोर कुमार ठाकुर, आनंद महतो, नियाजुद्दीन, विक्रम कुमार, रोशन पासवान, अनिल, सलमान खान, भोला राम, सुनील साव, प्रदीप राम, संतोष तुरी सहित कई
लोग मौजूद थें।