पुण्यतिथि पर दर्ज़नों फलदार पौधे का वितरण किया गया
रजरप्पा। झारखण्ड निर्माण के अगुवा प्रणेता जनजन के दिलों बसने वाले राजनीतिक आंदोलन कारी शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर 8 अगस्त 2025 को आजसू पार्टी जिला कार्यालय में शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनाया गया नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कु महतो के नेतृत्व एव पर्यवेक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष बिट्टी सिंह के गरिमामयी उपस्थिति में शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं गई
निर्मल दा ने झारखण्ड अलग राज्य निर्माण के लिए पुरे झारखण्ड के लिए बिगुल फुकने का काम किया था परन्तु झारखण्ड विरोधी दुश्मनो ने 8 अगस्त 1987 जमशेदपुर के पैतृक आवास के समक्ष सोनारी में उनका गोलीओं से निर्मम हत्या कर दी गई थी।

शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर राजेश कुमार महतो ने कहा कि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व रामगढ़ पूर्व विधायक सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार आजसू पार्टी द्वारा शहीद निर्मल महतो की 38 वीं पुण्यतिथि पर फलदार पौधा का वितरण किया गया। पौधा का वितरण करने का उद्देश्य निर्मल महतो के सपनों के झारखंड को आकार देना है।
उनका जो उद्देश्य है जल जंगल जमीन बचाओ के नीति सिद्धांत को लोगों तक पहुंचाना है। साथ उन्होंन कहां शहीद निर्मल महतो अलग राज्य आंदोलन के लिए त्यागपूर्ण जीवन तथा झारखंड अलग राज्य निर्माण के लिए युवाओं को संगठित कर आंदोलन के लिए रणनीति तय किया था,
उनके बलिदान हम सभी को एक युगों युगों तक प्रेरित करेगा। इस अवसर पर आजसू युवा मोर्चा जिला सह प्रभारी रोहित सोनी,सह प्रभारी मनोज कुमार महतो,नित्यानंद कुमार,छोटू करमाली,सौरभ गुप्ता,अन्ना साव,रोशन महतो,अजय आस्था,सुनील करमाली,सतीश कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।


