
हमारी यूनियन के लिए मजदूरों का हित सर्वोपरि : सतीश सिन्हा
भुरकुंडा (रामगढ़)। अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ क्षेत्रीय कमेटी की बैठक सोमवार को सयाल यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता विनोद कुमार और संचालन संजय मिश्रा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के महामंत्री सतीश सिन्हा उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ सयाल क्षेत्रीय कमेटी का आगाी जून माह सम्मेलन होगा।
बैठक में इस वर्ष सयाल क्षेत्र में 500 मेंबरशिप बनाने का लक्ष्य रखा गया। मौके पर यूनियन के महामंत्री सतीश सिन्हा ने कहा कि बरका-सयाल क्षेत्र में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ मजबूती से कार्य कर रहा। यहां के मजदूरों के समस्याओं को लेकर के अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ हमेशा तत्पर रहता है।
उन्होंने कहा कि हमारी यूनिसन के लिए मजदूरों का हित सर्वोपरि है, इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। श्री सिन्हा ने कहा कि हर हाल में मजदूरों की समस्याओं समाधान होगा। बैठक में यूनियन के केंद्रीय सदस्य संतोष ठाकुर, शंकर सिंह, विनोद सिंह, अनिल कुमार, शिवनंदन दास, रणधीर साव, धर्मेंद्र मिश्रा, अरविंद, विनोद सिन्हा, रितेश पाल, महेश कुमार मेहता आदी उपस्थित थें।