महापरिनिर्वाण दिवस में समाजसेवियों व अन्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। चुम्बा के लुकैया अंबेडकर प्रतिमा स्थल में शुक्रवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का 69 वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया बनाया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस मौके पर मंझला चुम्बा पंसस सह रविदास समाज अध्यक्ष महेन्द्र कुमार दास, आलम अंसारी, रामसकल रविदास, जयलाल रविदास, वीरेंद्र कुमार दास उर्फ कटी, राजेंद्र कुमार दास, अमित कुमार दास, अमरजीत कुमार, भानु कुमार आदि कई लोग मौजूद थे।


