
डॉ. भीमराव अंबेडकर के अधूरे सपनों को पूरा करना हमसबों का दायित्व : सत्येंद्र यादव
भुरकुंडा (रामगढ़)। सयाल उत्तरी पंचायत के अंबेडकर भवन में शुक्रवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
तत्पश्चात एक मिनट का मौन रख उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सत्येंद्र यादव ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब के अधूरे सपनों को पूरा करना हमसबों का दायित्व है।
उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सत्येंद्र यादव, पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि वीरेंद्र पासवान, उप मुखिया विमलेश कुमार, खजांची राम, सुचित राम, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह, प्रभु पासवान, रामजी राम, रितेश राम, राजनाथ राम, कुमार अरविंद सिंह, सुरेश मेहता, संजय यादव, जसीम अंसारी, नौशाद आलम आदि शामिल थे।