प्रसाद का अर्थ प्रभु का साक्षात दर्शन करना है : राम कुमार पाठक
हवण और भंडारा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्ति जयकारो से गूंजा क्षेत्र
भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा सयाल मोड़ स्थित माता शीतला मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा अनुष्ठान संपन्न होने पर बुधवार को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व पंडित रामकुमार पाठक द्वारा पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां शीतला का पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात हवन का आयोजन हुआ है।
पूजा और हवण में भारी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरूष शामिल हुए। पूजा के दौरान आराध्य देवी-देवताओं के भक्ति जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। पूजा के बाद भव्य भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारा में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण करते हुए पंडित रामकुमार पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजनो से क्षेत्र में भक्ति का संचार बढ़ता है। साथ ही क्षेत्र में हरियाली-खुशहाली और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। पंडित श्री पाठक ने कहा कि प्रसाद का अर्थ प्रभु का साक्षात दर्शन करना होता है।
इसलिए हर श्रद्धालु को प्रसाद जरूर ग्रहण करना चाहिए। धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में अमित पाठक, किशोर यादव, भोला सिंह, पिंटू लाल, अशोक सिंह, अजय यादव, मुन्ना यादव, भीम सिंह, मीणा देवी, रीना देवी, उत्तम सिन्हा, मोहन कुमार, मंगलम, गणेश श्रीवास्तव, नान्हू यादव, राजन नायक सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा।


