झारखण्डराजनीति

इनमोसा की बैठक में भुरकुंडा शाखा कमेटी का हुआ पुनर्गठन, संगठन की मजबुती पर दिया गया बल

हमारी यूनियन के लिए मजदूरों का हित सर्वोपरि : रामराज सिंह

अध्यक्ष सुनील बैठा, सचिव शशि रंजन कुमार और कोषाध्यक्ष बने अमरेंद्र सिंह

भुरकुंडा (रामगढ़)। भूरकुंडा कोलयरी के बांसगढ़ा खान ब स्थित पिट ऑफिस में शुक्रवार को इनमोसा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता दिनकर कुमार सिंह ने की।

बैठक मे मुख्य रूप से इनमोसा के अध्यक्ष रामराज सिंह, सिसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य सह इनमोसा के वरिष्ठ सदस्य विकाश कुमार, बरका-सयाल क्षेत्रीय अध्यक्ष विकाश कान्त सिन्हा, क्षेत्रीय सचिव हरेन्द्र कुमार सिंह सहित भुरकुंडा के दर्जनो माइनिंग स्टाफ उपस्थित थें।

बैठक में इनमोसा के अध्यक्ष रामराज सिंह ने संगठन की मजबुती पर बल देते हुए मजदूरों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हमारी यूनियन के लिए मजदूरों का हित सर्वोपरि है। इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

बैठक में सर्वसम्मति से भुरकुंडा शाखा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष सुनील कुमार बैठा, उपाध्यक्ष एसएम राज कुमार, राज किशोर यादव एवं रंजीत कुमार, शाखा सचिव शशि रंजन कुमार,

सहसचिव पवन कुमार, रामानुज प्रसाद एवं नारायण साव, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह और संगठन सचिव दिनकर कुमार सिंह, चुने गये। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में दुधेश्वर महतो, बसंत कुमार बासपत, मुजीब अंसारी, विजय राम, अश्वनी उरांव, रतन दीप सरकार शामिल हैं।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *