
रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। झारखंड मुक्ति मोर्चा के डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष लखनलाल महतो ने कार्यकर्ताओ के साथ मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास मरूबंदा पहुंच कर झारखंड सरकार में गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद को पेयजल एंव स्वच्छता विभाग मंत्री बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी।
इस दौरान 20सूत्री अध्यक्ष लखनलाल महतो ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को पुष्प गुच्छ देकर व मिठाई खिलाकर कर उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद से लखनलाल महतो ने डाड़ी प्रखंड क्षेत्र की मूल समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा का घोर अभाव है।
पलायन पर भी अंकुश लगाने का आग्रह किया। साथ ही कई महत्वपूर्ण विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। जिससे क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो सके। मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने लखनलाल महतो को अस्वस्थ करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत व समर्पण से झारखंड के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी हमारी रहेगी।
क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनता के हित में नयी योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। बधाई देने वालो में झामुमो डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो, श्रीनाथ महतो, सहित कई कार्यकर्ता का नाम शामिल है।