सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट में परेड का पूर्वाभ्यास किया गया।
रजरप्पा। कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, रजरप्पा प्रोजेक्ट में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में आज विद्यालय प्रांगण में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ पूर्वाभ्यास किया।पूर्वाभ्यास के दौरान भैया-बहनों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण,भाषण,योगभ्यास,डंबल,पिरामिड,चक्र की शानदार प्रस्तुति दी।आचार्यों के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति के रंग में रंगे विविध कार्यक्रमों का अभ्यास किया।
विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर ही नहीं, बल्कि यह हमें अपने देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन और एकता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संदेश दिया।
पूर्वाभ्यास के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और तिरंगे के रंग में रंगे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण सुबह 7:30 बजे विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह परियोजना पदाधिकारी ललन कुमार राय के द्वारा किया जाएगा।


