रजरप्पा। हजारीबाग जिला मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चुरचू प्रखंड मुखिया संग अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो के कर कमलो द्वारा बहेरा पंचायत मे कजरी बजरंग बली मोड़ के समीप मां महेश्वरी मेडिकल हॉल का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया,
इस दौरान मुखिया देवकी ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही खुशी का पल है, जो हमारे पंचायत के नव युवक सेवा के क्षेत्र में बेहतर कदम उठाया है, मेडिकल के संचालक बंटी प्रजापति को धन्यवाद देते हुए कहा की एक सुन्दर सोच की शुरुआत किया है, प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय युवाओ को रोजगार मिल सकता है

मरीजों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा,मौके पर मुखिया देवकी महतो, वार्ड सदस्य आशामुणि टुडू, वार्ड सदस्य प्रियंका मुर्मू, वार्ड सदस्य शिवचंद मुर्मू, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जावेद अली, विशाल कुमार, विकास कुमार सिंह, शिवम कुमार, आबिद अंसारी, मालती देवी, राहुल रंजन, मुकेश कुमार वर्मा, सोनू प्रजापति,सहीत कई लोग मौजूद थे।

