प्रयागराज- काशी विश्वनाथ मंदिर-विंध्याचल और अयोध्या मंदिर का दर्शन कर हुए प्रफुल्लित मुखिया संघ
रजरप्पा। हजारीबाग जिला मुख्य संघ के उपाध्यक्ष चूरचू प्रखंड के बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो एवं अन्य प्रतिनिधियों ने सपरिवार प्रयागराज त्रिवेणी संगम मे महाकुंभ स्नान विंध्याचल नगरी का दर्शन, काशी विश्वनाथ मंदिर का भ्रमण कर अयोध्या पहुंचे मुखिया अपने सहपाटीयों के साथ चार धाम तीर्थ यात्रा कर सभी धार्मिक स्थलों का दर्शन किया तथा पूजा अर्चना किया गया समूह में सभी लोगों का मन में काफी खुशी हुई,
सभी श्रद्धालुओं का मन प्रफुल्लित एवं धन्य और धन्य हुए,हजारीबाग जिला के मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चुरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो ने, प्रथम चरण में कुंभ स्नान के बाद अयोध्या राम मंदिर स्थित सरयू नदी तट पे स्नान कियें और रामलाल का दर्शन भी कियें, इस दौरान उन्होंने कहा कि हमलोगों के द्वारा मंदिर निर्माण कार्य के लिए धनराशि जो जुटाकर राम मंदिर निर्माण हेतु सहयोग के रूप में भेजा गया था जो आज ,
हम सभी को अयोध्या पहुंचने के बाद जीवन पुण्य हो गया और सार्थक लगा विश्व का ऐतिहासिक मंदिर देखने के पश्चात लगा कि आज हम सभी का धन्य धन्य औरसार्थक हो गई है, हम सभी देशवासियों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं कि, इतना व्यस्तता जिंदगी में भी लोग दिन प्रतिदिन आस्था में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, मौके पर बोकारो जिला स्थित कुंदा पंचायत के मुखिया ताकेश्वर महतो एवं कई ग्रामीण जनता भी साथ में मौजूद थे।


