संविधान व लोकतंत्र बचाओ मार्च किया भाकपा माले
रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। रामगढ़ शहर के मेन रोड़ में शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय झंडा और भाकपा माले का झंडा हाथों में लेकर नारा लगाते हुए मार्च की गई। नारे में मनुवाद नहीं, संविधान चाहिए! फासीवाद नहीं, धर्मनिरपेक्ष लोकतान्त्रिक हिन्दूस्तान चाहिए! संविधान गौरव का ढकोसला बंद करो l
आंबेडकर का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान! पेशा के अनुरूप नियमावली बनाकर लागू करो! संविधान बचाओ -देश बचाओ! मार्च माले कार्यालय से मेन रोड़ में सुभाष चौक होते हुए बिजुलिया तक पहुंच कर पुनः वापस लौट कर सुभाष चौक में सभा की गई।
मार्च का नेतृत्व जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया, देवकीनंदन बेदिया, लाली बेदिया, बिगेन्द्र ठाकुर, नरेश बडाईक,सरयू बेदिया, नीता बेदिया, कांति देवी, लालचंद बेदिया, रामबृक्ष बेदिया, रामसिंह मांझी, सोहन बेदिया, करमा मांझी, जयवीर हंसदा, मानकी टुडू, लाका बेदिया, रुपन गोप, प्रयाग बेदिया, नागेश्वर मुंडा कर रहे थे।
इस मौके पर मार्च यात्रा में सुगिया देवी, झूमा देवी, जिरवा देवी, मालती देवी, सुशीला देवी, रीता देवी, कदमी देवी, गुड़िया देवी, उर्मिला देवी, शकुंतला देवी, सीता देवी आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।


