Blogझारखण्डदेश-विदेशधर्म-कर्मराजनीतिराज्यलेटेस्ट खबरें

भाकपा माले ने कार्यकर्ता विस्तारित को लेकर बैठक आयोजित किया

22 अप्रैल तक जोहार झारखंड संकल्प अभियान पर किया मंथन, केंद्र सरकार के मजदूर किसान विरोधी नीति, निजीकरण आउटसोर्सिंग के बढ़ावा को लेकर होगा आंदोलन

रिपोर्ट रविकांत

रामगढ़ [झारखंड]। मांडू के पडरिया में भाकपा -माले कार्यकर्ताओं की विस्तारित बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी द्वारा संचालित 18 दिसम्बर 2024 से 22 अप्रैल 2025 ” जोहार झारखंड संकल्प अभियान ” के तहत इसी कड़ी में इस आयोजित बैठक में आउटसोर्सिंग, निजीकरण, पेसा कानून और झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तावित नियमावली आदि प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा व विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को सकलदेव रविदास, मदन राम, लालचंद बेदिया, जय नंदन गोप, सोहराय किस्कू, हरीश महतो ने संबोधित किया। बैठक को भाकपा-माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि भाकपा माले द्वारा संचालित पार्टी अभियान 18 दिसंबर 2024 से 22 अप्रैल 2025 तक “जोहार झारखंड संकल्प अभियान”को गांव-पंचायत एवं कस्बों में व्यापक रुप से चला कर अभियान के मुद्दों -सवालों -समस्याओं पर जनता को जागृत करना है।

केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी ,जन विरोधी नीतियों की वजह से तमाम सरकारी उद्योग, कोलियरी कारखाने को आउटसोर्सिंग और निजीकरण के जरिए रोजगार छिना जा रहा है। बड़े पूंजीपतियों, कॉरपोरेट घराने के लोगों को मुनाफा बढ़ाने और गरीबों ,बेरोजगारों को और कंगाल बना देने के राह पर चल रही है।

आउटसोर्सिंग निजीकरण के खिलाफ सम्मानजनक रोजगार के लिए संगठित होकर अपने हक अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ना होगा। पेसा कानून 1996 लागू करते हुए रामगढ़, हजारीबाग जिला सहित उत्तरी छोटानागपुर के तमाम जिलों को शेड्यूल एरिया, अधिसूचित क्षेत्र में शामिल कर तमाम अधिकार बहाल करें।

बैठक में भाकपा- माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया, हजारीबाग जिला कमिटी सदस्य सोहराय किस्कू, लालचंद बेदिया, जयनंदन गोप, लाली बेदिया,सरयू बेदिया, रामवृक्ष बेदिया, छोटेलाल दास, मनेद्र हेंब्रम, अशोक गुप्ता, रूपन गोप,

लाल कुमार बेदिया, अनवर अंसारी, शिवचंद राम, लाका बेदिया,लालदेव करमाली,कांति देवी, महादेव राम,मदन राम,बलराम बेदिया,चरकु सोरेन, हरीश महतो,कालीचरण बेदिया,रामेश्वर महतो, बबलू भुईयां,राजू राम,गनेश करमाली, जगदीश बेदिया,सुखदेव गंझू,बसंत प्रजापति, सकलदेव रविदास,बालेश्वर घटवार,दशरथ राम,प्रयाग बेदिया समेत दर्जनो लोग शामिल थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *