झारखण्डमनोरंजन

डाडी प्रखंड स्तरीय आम महोत्सव सह बागवानी मेला का किया गया आयोजन

लगाई गई विभिन्न आमों की प्रदर्शनी, अच्छे किस्म के आम को प्रदर्शित करने वालों को दिया गया प्रशस्ति पत्र

गिद्दी। डाडी प्रखंड में मनरेगा के तहत आम बागवानी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड प्रमुख दीपा देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती अनु प्रिया,अंचलाधिकारी के, के. वर्मा,मनरेगा के उज्जवल किशोर,पंचायत समिति सदस्य रीमा देवी, सांसद प्रतिनिधि गुंजन साव आदि द्वारा किया गया।

इस दौरान जनप्रतिनिधि प्रखंड के कर्मी एवं पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित होकर आम बागवानी के लाभ एवं अन्य बातों की जानकारी दी। ग्रामीणों के द्वारा आम के विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही आम बागवानी के लाभ एवं कार्य के अनुभव को लोगों के बीच में साझा किया गया।आम की प्रजाति में आम्रपाली, मल्लिका, दशहरी, चौसा, मालदा, लंगड़ा इत्यादि प्रजाति की आम लाभूको द्वारा लाया गया था।

टोंगी से हीरालाल बेदिया, होन्हेमोढा चैनपुर से देवकी महतो, लालदेव महतो, मसोमात केसिया देवी, तुलेश्वर महतो मिश्राइनमोढा रिकवा से बिरसा बेदिया, गुलाबी कुमारी,डाडी से अंजुला सोरेन, रबोध से शिवकुमार बेसरा, कनकी से ललिता देवी, टिकेश्वर महतो एवं रनिया देवी लाभूको के द्वारा आम प्रदर्शित किया गया एवं उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *